समस्तीपुर : अनुमन्डल रोसड़ा में एक पति ने अपनी पत्नी को सउदी अरब से फोन पर तलाक दिया है। इस संबंध में महिला अपने माता-पिता एवं समाज के लोगों के साथ न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, परंतु न्याय नहीं मिल पाया है। इधर, विगत 6 जून को सउदी अरब से लौटे पति ने 7 जून को दूसरी लड़की से निकाह रचा लिया। वह अपने घर से फरार है व दूसरी के साथ विदेश भागने के फिराक में लगा हुआ है। जिसे अविलंब भागने से रोकने के लिए महिला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से पति का वीजा रद्द करवाने की गुहार लगायी है। पीड़ित महिला शबनम परवीन (22) रोसड़ा थानाक्षेत्र के चांदचौर गांव की रहने वाली है। उसके दो बच्चे मो. चांद (4) एवं मो. अदनान (2) हैं। पति मो. अफरोज विगत 5 वर्षों से सउदी अरब में रहकर चालक का काम करता है। इस बीच दो बार वह अपने घर आया है। शबनम परवीन को घर से निकाले जाने के बाद वह अपने मायके बेगूसराय जिले के छौड़ाही ओपी थाना क्षेत्र के परोड़ा गांव में पिता मो. शहीद एवं माता जरीना खातून के साथ रह रही है। शबनम परवीन के अनुसार, उसकी शादी पूरी रीति रिवाज के साथ चांदचौर गांव निवासी मो. बकरीद के पुत्र मो. अफरोज के साथ विगत 23 अप्रैल 2012 को हुई थी। जिसमें शबनम के माता-पिता ने उपहार स्वरूप जेवरात, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर समेत ढाई लाख के सामान एवं ढाई लाख सलामी के तौर पर ससुराल वालों को दिए थे। उसके बाद शबनम की विदाई हुई थी। दो दिनों तक ससुराल में रहने के बाद उसे ताना दिया जाने लगा। एक सप्ताह के बाद शबनम के पिता जब बेटी की विदागरी करवाने पहुंचे तो उनसे दहेज की मांग की जाने लगी। असमर्थता जताने पर पिता को भला बुरा कहा गया। उसके बाद शबनम को ससुराल वाले काफी प्रताड़ित करने लगे। विरादरी के लोगों के कहने पर भी उन लोगों ने शबनम के साथ अत्याचार में कमी नहीं की। इस दौरान उसका पति अरब में था। विगत 27 सितंबर 2015 की घटना को बताते हुए शबनम ने बिलखते हुए कहा ससुराल वाले उसके पति से फोन पर बात कर रहे थे। इसी क्रम में बात करने के लिए मोबाइल शबनम को दिया गया, मोबाइल पर पति द्वारा कई बार तलाक देने के बाद घर से निकल जाने की बात कह डाली। उसी दिन ससुराल वालों ने गर्भवती शबनम को मारपीट कर किरासन तेल शरीर पर छिड़क दिया, मारे जाने के डर से वह अपने पिता के घर चली गई। शबनम ने पति को विदेश जाने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री व विदेश मंत्री से मदद की गुहार लगाई है।
Related Articles
बिहार में विकास का नाम है नीतीश कुमार : वसीम अंसारी
Share nowमधुबनी : आज दिनांक 27/07/2020 को वर्चुअल सम्मेलन के दौरान प्रेस से बात करते हुए कहा की की बिहार में जितना विकास माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा किया गया उतना विकास पूर्व के कोई सरकार ने नहीं किया गया है चाहे बिजली के क्षेत्र में हो या शिक्षा के क्षेत्र में या किसी भी […]
पूर्णिया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन लड़कियां गिरफ्तार
Share nowपूर्णिया : यहां से देह व्यापार का भांडा फोड़ हुआ है। खाजांची हाट थानाक्षेत्र के सबसे व्यस्ततम इलाके लाईन बाजार चौक स्थित एक लॉज में पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने देह वयापार में संलिप्त लड़कियों और महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी महिलाएं गुप्त सूचना के आधार पर […]
कब्रिस्तान की भूमि पर एप्रोच रोड बनाने के लिए किया प्रदर्शन
Share nowआजाद इदरीसी, हसनपुर थाना क्षेत्र के छोटकी रजवा स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर एप्रोच पर बनाए जाने को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काम को अवरुद्ध कर नारेबाजी किया। बताते चलें कि कब्रिस्तान के समीप ही लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से पुल का निर्माण लगभग 6 माह पूर्व हो चुका है […]