देश पंजाब

ईटीओ रिश्वत लेते गिरफ्तार

जालंधर। विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आज बस स्टैंड के पास स्थित जीएसटी भवन में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान ईटीओ को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया।
जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ब्यूरो जालंधर को सूचना मिली थी कि ईटीओ गुरजीत सिंह एडवोकेट राजू अंबेडकर से काम के एवज में रिश्वत मांग रहे हैं। इसके बाद पूरी प्लानिंग की गई और एडवोकेट राजू अंबेडकर को राशि देने के लिए कहा गया। राजू जब राशि देने के लिए ईटीओ के कार्यालय पहुंचे और ईटीओ को राशि दे रहे थे उसी दौरान विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर गुरजीत सिंह को रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल टीम पूछताछ कर रही है, मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *