बिहार

नीतीश ने दिया समस्याओं पर विचार का आश्वासन, सांख्यिकी स्वयंसेवकों में खुशी

Share now

आजाद इदरीसी, बिथान

बिहार राज्य मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा उनकी समस्याओं पर विचार करने के आश्वासन मिलने पर सांख्यिकी कर्मियों में ख़ुशी का माहौल है।
बताते चले की बिहार विधानपार्षद गुलाम रसूल बलियावी के द्वारा मुख्यमंत्री को सांख्यिकी स्वयंसेवक के सामने उत्पन्न बेरोजगारी की समस्या को रखा।


मुख्यमंत्री ने 12 जुलाई के बाद किसी भी दिन सांख्यिकी स्वयंसेवक के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में फिर से समायोजित करने की घोषणा का आश्वासन दिया। वर्ष 2012-13 में सरकार ने पुरे राज्य में 72000 (बहत्तर हजार) सांख्यिकी स्वयंसेवक को पात्रता परीक्षा लेकर बहाल किया था ।छठी आर्थिक गणना, कृषि क्रोप कटिंग ,जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य गणना कार्य किया था लेकिन कार्य सम्पन्न हो जाने के बाद सरकार ने हटा दिया था।

https://youtu.be/zJ521G5n0sY

ख़ुशी जाहिर करने वालों में सुबोध कुमार (प्रखंड अध्यक्ष बिथान),पप्पू कुमार (उपाध्यक्ष), शिव शंकर (प्रवक्ता), बिभा कुमारी ,मुकेश मुन्ना, बुचु शाह, शांति देवी रिम्भु देवी, कमल, मनोज, मुकेश ठाकुर, सुरंजन, शिव नंदन सुमन सहित दर्जनों शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *