बिहार

हसनपुर स्टेशन पर काउंटर की कमी, टिकट के लिए घंटों करना पड़ता है इंतजार

Share now

आज़ाद इदरीसी, हसनपुर

हसनपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कटाने में यात्रियों को पसीने छूट रहे हैं। हसनपुर स्टेशन को बी ग्रेड का दर्जा तो मिला, लेकिन उस हिसाब से यात्री सुविधाएं नहीं मिली। यात्रियों की संख्या के हिसाब से टिकट काउंटर की सुविधा भी नहीं है। साधारण टिकट काउंटर बढ़ने की बजाय घटा दी गई है,पहले से यहां चार टिकट काउंटर बने हैं पर एक ही चालू है। वर्तमान में यहां से पांच हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। साधारण टिकट से हर रोज लाखो की राजस्व होती है। बुधवार की सुबह काउंटर पर यात्रियों की लम्बी लाइन थी। प्लेटफार्म नम्बर एक से ट्रेन को खुलता देख इस ट्रेन से सफर करने वाले लाइन से बिना टिकट लिए ही चढ़ने के लिए दौड़ पड़े,
काउंटर पर यह नजारा अमूनन रोज दिखता है,खासकर सुबह के समय में इन काउंटरों पर यात्रियों की लम्बी लाइन लगी रहती है। टिकट काउंटर की कमी का आलम यह है कि यात्रियों को टिकट के लिए लम्बी लाइन में लगनी पड़ती है।स्थिति तो ऐसी हो जाती है कि ट्रेन खुलता देख यात्री बिना टिकट लिए ही दौड़ पड़ते हैं। जबकि सुबह से शाम के दोपहर के दो बजे तक काउंटर पर काफी भीड़ लगती है। ऐसे में इस समय टिकट काउंटर बढ़ाने की जरुरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *