देश

महिला मंगल दल ने किया नाले से खनन का विरोध

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

ग्राम सभा थ्वाल खेड़ा ओर गेंडॉखली के बीच बहने वाले नाले से दैवीय आपदा के लिये पत्थर निकालने पहुंचे प्रसासन के लोगों और पुलिस फोर्स को महिलाओं और महिला मंगल दल और ग्रामवासियों ने खूब खरी खोटी सुनाई ओर खनन सामग्री ले जाने से रोका आज दोपहर के बाद तहसीलदार पूनम पंत ओर बूम का पुलिस फोर्स खनन सामग्री लेने नाले के डॉवन स्ट्रीम पहुंचा की थोड़ी देर में महिलाओं का हुजूम वहा आ धमका ओर विरोध करने लगा उनका कहना था कि ऐसे खनन से तो गांव बह जाएगा और जब सरकार ने काम के पैसे दिए है तो सामग्री खरीद कर क्यों नहीं लगाई जा रही है.

वही इस बाबत उपजिलाधिकारी अनिल कुमार गर्ब्याल ने फोन पर बताया कि इस कार्य के लिये जिलाधिकारी से अनुमती ले ली है और सरकार का इस जिले का बोल्डर का दाम 60 रुपये कुंतल का है और इस दाम पर स्टॉक से मिलना संभव नही है अतः नदी से कटाव को रोकने को तात्कालिक व्यवस्था के तहत राजस्व छेत्र से बोल्डर उठाया जा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *