बिहार

मवेशियों के लिये घास लेने गई तीन लड़कियों की डूबने से हुई मौत

आज़ाद इदरीसी, हसनपुर

थाना क्षेत्र के बहत्तर गांव रमिया चौर में मवेशी के लिये घास लाने गई तीन लड़किया घास काटने के बाद चौर में जमा पानी मे नहाने लगी जिसमे एक लड़की गहरा पानी मे जाने से डूबने लगी जिसे बचाने के प्रयास में दो और लड़की की डूब कर मौत हो गई,घटनास्थल पर मौजूद छोटे-छोटे बच्चे ने इसकी सूचना घर वालों व ग्रामीणों को दी,तब जाकर ग्रामीणों के सहयोग से तीनों लड़की को पानी से बाहर निकाला गया. तब तक तीनो की मौत हो चुकी थी.

मरने वालों में रोशनी कुमारी उम्र 16 वर्ष, अनुजा कुमारी उम्र 15 वर्ष, स्वाति कुमारी उम्र 12 वर्ष शामिल है,खबर मिलते ही सभी के घरों मे कोहराम मच गया,सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

https://youtu.be/UODwOayyEsk

मौके पर हसनपुर थाना प्रभारी महादेव कामत पहुँच लाश को अपने कब्जे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये भेज दिया। इधर स्थानीय सांसद चौधरी महबूब अली कैशर,सांसद प्रतिनिधि राजाराम सिंह,लोजपा प्रखंड अध्यक्ष गौरीशंकर यादव,युवा लोजपा प्रखंड अध्यक्ष उद्धव कुमार राय,बिथान राजद प्रखंड अध्यक्ष आतिफ अमीन,रहबर इस्लाम,मो.हिमताज,मो.आलम आदि लोगों ने शोक संपत परिवार के प्रति शोक संवेदना प्रकट कर दुख जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *