यूपी

प्रेमी ने प्रेमिका का चाकू से गला काटा

हमीरपुर : एक प्रेमी ने चाकू से अपनी प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।गंभीर हालत में प्रेमी को झांसी रेफर कर दिया गया है। प्रेम विवाद के चलते घटना को अंजाम दिये जाने की बात सामने आई है। मामला चिकासी थाना क्षेत्र के बड़ा खरका गांव की है।


इस केस में थाना चिकासी में आरोपी पर अस-82/18,धारा-302 भादवि मे मुकद्दमा पंजीकृत किया गया। आरोपी द्वारा स्वयं को भी चाकू मारा गया हैं, एवं गंभीर हालत मे मेडिकल कालेज झांसी मे भर्ती है।
जानकारी के मुताबिक, यहां दो लोगों में काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था| आज किसी बात को लेकर प्रेमी और प्रेमिका में विवाद हो गया| इसके बाद प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका का गला काट दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई| घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रेमी ने खुद भी चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया| गंभीर हालत में उसे झांसी के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है| मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *