देश

ऐड़ी बालकृष्ण मेले में उमड़ी भारी भीड़

Share now

दीपक शर्मा, लोहाघाट 

लधियाघाटी क्षेत्र के भिंगराड़ा बाजार में आयोजित ऐड़ी बालकृष्ण मेले में सोमवार को भगवान ऐड़ी और बालकृष्ण की झांकियां निकाली गई। दिन में पहले खरही के क्वैराली गांव से भगवान ऐड़ी बाद में भिंगराड़ा गांव से बालकृष्ण की झांकियां निकली। मंदिर परिक्रमा के बाद पूरा मेला प्रांगण लोगों से भर गया। यहां विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में व्यापारी आए हुए हैं।


इससे पहले मन्दिर के पुजारियों ने विशेष पूजा अर्चना के साथ मेले का धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया। रमेश भट्ट के संचालन में प्रकाश शर्मा, टीकाराम जोशी, मुकेश मेहराना, गोविन्द बल्लभ, शंकर सिंह अधिकारी, हरीश मिश्रा,प्रकाश भट्ट, भगवान कुंवर, दीपक शर्मा, गोपाल सिंह, महेश भट्ट,आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।


इस बार पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था। सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात थे। मेले में लोग ग्रामीण उत्पादों को लेकर भी आए है। मेले में भीड़ के कारण रीठासाहिब से आने जाने वाले वाहनों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यहां मंदिर में रात भर श्रद्धालुओं ने जागरण किया।
मेले में स्वर्गीय मदन सिंह महराना मेमोरियल वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है, इसका उद्घाटन नैनीताल बैक के प्रबंधक चन्द्र शेखर तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *