देश

युवक को अगवा कर युवती बनाकर नचाते थे किन्नर, गुप्तांगों का भी किया ऑपरेशन

सोहना, संजय राघव
झांकी निकालने का शोक एक युवक को इतना भारी पड़ा कि कुछ लोगों ने युवक को किन्नर ही बना डाला lयुवक को बचपन से ही झांकी निकालने का शौक था व युवक झांकी में महिलाओं के पात्र करता थाl जिसे किन्नरों ने अगवा कर लिया व अगवा कर उसे पूर्ण रुप से किन्नर बना डाला lयही आरोप लगाए हैं सोहना के शिव कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने l


युवक ने आरोप लगाया कि वह किसी तरह से है किन्नरों के चुंगल से छूटकर आया है व उसने इस मामले में सोहना पुलिस को शिकायत तो कर दी है लेकिन शिकायत के डेढ़ महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस इस मामले में जांच करने में आनाकानी कर रही हैl युवक का आरोप है कि पुलिस इस मामले में उसे पैसे की डिमांड कर रही है हालांकि पूरा मामला क्या है यह पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा लेकिन युवकों के आरोपों की बात करें तो यह एक बहुत ही गंभीर मामला है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *