नीरज सिसौदिया, बरेली
समाजवादी पार्टी कार्यालय, बरेली पर आज लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की जयंती महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी की अध्यक्षता में धूम – धाम से मनाई गई।
इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसका संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।
इस अवसर पर सपा नेताओं ने माता अहिल्या बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस मौके पर महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा “शक्ति का मतलब सिर्फ शासन नहीं, सेवा है”। राजमाता अहिल्या बाई होल्कर ने 30 साल के शासन में एक युद्ध नहीं लड़ा, उन्होंने मंदिर, घाट, धर्मशालाएं बनवाकर जनता की सेवा की। छात्रों, नौजवानों को उनके आदर्शो – न्याय, सेवा, महिला सशक्तिकरण के बारे में सीखना चाहिए।
महानगर अध्यक्ष ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को नमन करते हुए कहा लोक माता का जन्म महाराष्ट्र के चौड़ी गांव में हुआ था मात्र 8 साल की उम्र में उनका विवाह होलकर वंश के खंडेराव होलकर से हुआ पति और ससुर मल्हार राव होल्कर की मृत्यु के बाद उन्होंने 1767 से 1795 तक मालवा पर शासन किया, उन्होंने सती प्रथा, बाल विवाह के खिलाफ मुखर होकर लड़ाई लड़ी, माता अहिल्या बाई होल्कर ने तलवार की बजाय न्याय और धर्म से राज किया।

अधिवक्ता सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एड. नरेश सिंह पालने बताया वे बहुत बड़ी भगवान शिव की भक्त थीं उन्होंने अपने जीवन काल में सैकड़ो मंदिरों, घाटों, तालाब और कुओं और धर्मशालाओं का निर्माण कराया, वहीं काशी विश्वनाथ मंदिर, उज्जैन का महाकाल मंदिर, द्वारका, गया, सोमनाथ इन सभी के जीर्णोद्धार का श्रेय उन्हीं को जाता है।
इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, राजेश मौर्या, शहर विधानसभा अध्यक्ष हसीब खान व कैंट विधानसभा अध्यक्ष हरिओम प्रजापति, रणवीर सिंह जाटव, महानगर सचिव संजय वर्मा एड, सचिव चंद्र सेन पाल, रोहित राजपूत, राजेंद्र राजपूत, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष दीपक यादव, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत सिंह पाल, भूपेंद्र पाल, राजेंद्र पाल, मुन्ने अली, हाज़ी शकील, तौकीर खान, नितेश वाल्मीकि एड. आदि प्रमुख सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।




