उत्तराखंड

इण्टर कालेज के एनसीसी कैडेट का प्री आरडीसी कैम्प के लिए चयन

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

78 यू के बटालियन ncc ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज के होनहार कैडेट मोहम्मद आसिफ का चयन आने वाले वर्ष 2019 में होने वाली आर डी सी परेड के लिये हुआ है. इससे पूर्व उनको प्री आर डी सी की ट्रैनिंग के लिये रायवाला देहरादून बुलाया गया है.

आपको बताते चलें कि इससे पूर्व रानीबाग़ नैनीताल में चले दस दिवसीय शिविर में आसिफ का चयन किया गया था जिस शिविर में पांच सौ कैडेट्स ने हिस्सा लिया था जिसमे ड्रिलिंग, मैप रीडिंग,फायर आदि में आसिफ का प्रदर्शन उम्दा रहा था. अब वह 03 अक्टूबर से 13 अक्टूबर तक होने वाली ट्रेनिंग में देहरादून में भाग लेंगे और गहन प्रशिक्षण में रहेंगे. उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार प्रधानचार्य टी बी गंगवार, केएस खाती ओर ncc के सेकेंड ऑफिसर एसएस राणा, सीनियर डिवीजन के कैप्टन एलडी तिवारी ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *