हरियाणा

प्रवीण राघव बने लॉयंस क्लब सोहना टाउन के नए प्रधान

Share now

सोहना, संजय राघव
लायंस क्लब सोहना टाउन का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गया है| चुनाव में लायन प्रवीन राघव को अध्यक्ष चुन लिया गया है| चुनावी बैठक में क्लब के अधिकांश सदस्य मौजूद थे| वहीं नवनियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 28 सितंबर शुक्रवार को होगा| बता दें कि इससे पूर्व क्लब के प्रधान पद पर रवि मदान नियुक्त थे|

विदित है कि लायंस क्लब सोहना टाउन का चुनाव प्रतिवर्ष किया जाता है| चुनाव में वरिष्ठ सदस्य को क्रमवार प्रधान पद पर नियुक्त किया जाता है| इस बार भी क्लब द्वारा सर्वसम्मति से लायन प्रवीन राघव को प्रधान पद पर नियुक्त कर दिया गया है| इसके अलावा लायन राकेश अरोड़ा को सचिव व लायन मनीष शर्मा को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है| वहीं कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न होने पर क्लब द्वारा शुक्रवार 28 सितंबर को कासाबेला वेंकट में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें बतौर मुख्यातिथि लायन टीपीएस खिल्लन मौजूद रहेंगे तथा विशेष अतिथि के तौर पर कांग्रेसी नेता जितेंद्र भारद्वाज व बीएम शर्मा शिरकत करेंगे| कार्यक्रम के प्रोजेक्ट चेयरमैन सचिन भारद्वाज ने बताया कि उक्त कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है जिसमें क्लब द्वारा चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी तथा नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *