हरियाणा

हाजीपुर में मिला एक कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन ने गांव को किया सील

Share now

सोहना, संजय राघव
गांव हाजीपुर में एक कोरोना पाजिटिव मिलने से प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर दिया है ।गांव के एक पूर्व फौजी करोना से संक्रमित पाया गया जो कि काफी समय से बीमार था। जब वह फरीदाबाद अपना इलाज कराने गया तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। प्रशासन के संज्ञान में आते हैं प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर दिया व गांव की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगा दी । प्रशासन ने पीड़ित के पूरे परिवार को भी क्वॉरेंटाइन किया है।
गांव हाजीपुर में एक पूर्व फौजी को कोरोना प्रोजेक्टिव पाया गया बताया जा रहा है कि फौजी काफी समय से बीमार था वह अपने इलाज के लिए जब वह फरीदाबाद गया। चेकिंग के दौरान वह कोरोना से संक्रमित पाया गया जिसके बाद प्रशासन ने पूरे ही गांव को सील कर दिया। गौरतलब है कि सोहना क्षेत्र में अब तक इस केस को मिलाकर 15 को रोना से संक्रमित केस पाए गए हैं ।सोहना को पहले ही रेड जोन एरिया बनाया गया है ।
एसीपी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि गांव हाजीपुर की समस्त सीमाओं को सील कर दिया गया है व संक्रमित व्यक्ति के परिवार को भी क्वॉरेंटाइन किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *