हरियाणा

पोती के साथ रेप करने का आरोपी दादा गिरफ्तार

सोहना, संजय राघव
मंगलवार की रात अपनी नाबालिग पोती के साथ रेप करने वाले आरोपी दादा को गिरफ्तार कर पुलिस ने भोंडसी जेल भेज दिया है ।आरोपी को पुलिस ने सोहना से गिरफ्तार किया जहां से वह भागने की फिराक में था ।पीड़िता मूलतः बिहार की रहने वाली है वह कुछ समय से सोहना के समीप एक निजी फार्म हाउस में रह रहे थे। जहां पर आरोपी दादा ने इस घटना को अंजाम दिया.
जानकारी के अनुसार महिला ने मंगलवार को सोहना महिला थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें आरोप लगाया था कि उसके ससुर ने उसकी नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे सोहना से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने भोंडसी जेल भेज दिया.
एसीपी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले के बाद पुलिस पूरी तरह आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसकी तलाश कर रही थी । उसे सोहना से गिरफ्तार कर भोंडसी जेल भेज दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *