हिमाचल

भौंडसी जेल का एक और कैदी फरार, 6 जेलकर्मियों पर एफआईआर

Share now

सोहना, संजय राघव
अपने आप सुर्खियों में रहने वाली जिला मॉडर्न जेल एक बार फिर सुर्खियों में लेकिन अबकी बार जेल का सुर्खियों में आने का कारण उपचार के दौरान रोहतक पीजीआई से रेप के मामले में एक सजायाफ्ता कैदी का भाग जाना है lजिससे जेल प्रसासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है l

जानकारी के अनुसार भगवानदास नाम का कैदी जो की भौंडसी जेल में नाबालिग से रेप के मामले में सजा काट रहा था l इस दौरान मौका पाकर वह जेल से फरार हो गया बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिए तैनात पुलिसकर्मी उस समय पास की चौकी में जाकर सो गया थाl हालांकि इस मामले में रोहतक पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है इस मामले के बाद भोंडसी जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवालिया निशान लग गया है
भौंडसी की जिला मॉडर्न जेल से जहाँ से तीन दिन पहले एक रेप व एससीएसटी मामले में बंद विचाराधीन कैदी अमित एक कूड़े के ट्रैक्टर की ट्राली में छिप कर फिल्मी अंदाज में फरार हो गया था lजिसका मुकदमा भौंडसी थाना पुलिस में दर्ज कराया गया था lवही जेल प्रसासन द्वारा उन जेल कर्मियों को भी निलंबित कर पुलिस में मामला दर्ज कराने के लिए भी लिखित शिकायत दीl थी lजिस शिकायत पर भौंडसी थाना पुलिस ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने का मुकदमा दर्ज कर एक टीम गठित कर आरोपी कैदी के गाव औरैया यूपी छापेमारी के लिए रवाना कर दिया व आरोपी जेल कर्मियों के खिलाफ जाँच सुरु कर दी है lलेकिन इस मामले में पुलिस को कैदी का अभी तक कोई सुराग नही मिला है l

एसीपी दिनेश यादव ने बताया कि पहले मामले में पुलिस कैदी के गांव औरैया में छापेमारी कर रही है वहीं इस मामले में रोहतक पुलिस में कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है. वहीं मामले की जांच चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *