नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
महान आध्यात्मिक गुरु श्री श्री 1008 सुग्रीवानन्द जी महाराज के निधन पर उनके अनुयायियों और श्रद्धालुओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनके निधन के उपलक्ष्य में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जाएगा।
इस समारोह का आयोजन 14 मार्च 2025 को शुक्रवार को डेरा बाबा सदानन्द आश्रम में किया जाएगा। इस अवसर पर पूज्य सन्त महापुरूष, महानभावों की पावन उपस्थिति में धर्मशान्ति नैमितिक समस्त कर्मों की पूर्णर्णाहूति एवं रस्मपगड़ी कार्यक्रम की भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।





