दिल्ली देश मेट्रो

चीफ सेक्रेटरी से मारपीट मामले के गवाह और केजरीवाल के सलाहकार जैन ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य सचिव अंशु प्रकाश के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले के गवाह और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार वीके जैन ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंपा है। साथ ही इस्तीफे की कॉपी उपराज्यपाल कार्यालय को भी भेजी गई है। इस्तीफे के पीछे उन्होंने व्यक्तिगत कार्यों और पारिवारिक जिम्मेदारियों का हवाला दिया है।
बता दें कि वीके जैन सितंबर 2017 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सलाहकार बनाए गए थे। वह दिल्ली अर्बन सेंटर इंप्रूवमेंट बोर्ड के सीईओ पद से रिटायर हुए थे जिसके बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। केजरीवाल इस बोर्ड के चेयरमैन थे।
मुख्य सचिव अंशु प्रकाश ने आप विधायकों पर आरोप लगाया था कि गत 19 फरवरी को केजरीवाल के आवास पर आयोजित एक बैठक में आप विधायक अमानतुल्ला और अन्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट भी की। इस मामले में वीके जैन अहम गवाह है। 1 दिन पहले दिल्ली पुलिस ने उनसे पूछताछ भी की थी। दुर्व्यवहार के बाद से मुख्य सचिव अंशु प्रकाश आप के मंत्रियों के साथ कोई बैठक नहीं कर रहे थे वह सिर्फ लिखित में ही कम्युनिकेशन करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *