उत्तराखंड

पाटी के भुम्वाड़ी गांव में गुलदार का आतंक

Share now

दीपक शर्मा, लोहाघाट

चम्पावत (लोहाघाट पाटी) विकास खण्ड के दुरस्थ भुम्वाड़ी गाव मे विते एक सप्ताह से गुलदार का आ fcतंक बना हुआ है गांव मे गुलदार के भय से लोगों का शाम होते ही अपने अपने घरो से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है बीते एक सप्ताह के भीतर एक के बाद एक एक मवेशियों को गुलदार अपना शिकार बना रहा है ।
भुम्वाड़ी गांव की राधा देवी की दुधारू गाय शाम के समय घर के पास ही अपना शिकार बना दिया वही रेवती देवी, जशोधर भट्ट की दुधारू गाय और उमेश भट्ट की बछिया व माधवानन्द का बैल सहित भुम्वाड़ी गाव मे एक सप्ताह के भीतर लगभग आधे दर्जन मवेशियों को गुलदार अपना शिकार बना चुका है ।गुलदार के इस आतंक को लेकर गांव वालों ने वन विभाग एवं शासन प्रशासन को सूचित भी किया है लेकिन कोई गां मे नही पहुंच पा रहा है ।fc भुम्वाड़ी गाव से लगे कूंड़, छौड़ागाव, चखड़िया, करौली आदि गावो मे गुलदार का भय बना हुआ है। भाष्कर भट्ट, ईश्वर दत्त,हेम भट्ट ,रेवाधर भट्ट ,रमेश भट्ट, आनन्दी देवी,ईश्वरी देवी आदि ग्रामीणों ने गुलदार के भय से निजात दिलाने को लेकर वन विभाग एवं शासन प्रशासन से गांव पिजड़े को लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *