झारखण्ड

झारखंड की पहचान है झूमर-नटुआ : टिकैत

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट के पेंक में 10वांं झूमर व नटुआ नृत्य
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल दस टीमोंं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्धघाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य सह आजसू केंद्रीय मुख्यालय सचिव टिकैत कुमार महतो,पेंक-नारायणपुर थाना प्रभारी रमाकांत राय, डुमरी प्रमुख यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो व भाकपा डुमरी विस प्रभारी नुनूचंद महतो
ने संयुक्त रूप से किया।

रात भर झूमर प्रतिभागियों ने अपना कलाकारी से लोगोंं को झुमाते रहे। जिसमें गोनियाटो एंव पेंक के बच्चियों की मनमोहक नृत्य से श्रद्धालु झुमने पर मजबुर हो गए। संबोधित करते हुए जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा कि झारखंड के लिये झूमर झारखंडियों का पहचान है, ऐसे कलासंस्कृति का आयोजन से समाज में अच्छा संदेश जाता है। विजेता टीम कनीमहुआ व उपविजेता टीम अन्ना हजारे गोनियाटो को प्रथम पुरस्कार बडा बकरा एंव छोटा बकरा दे कर सम्मानित किया गया। इस दौरान राम-सीता, शिव-पार्वती, दुर्गा मां का झांकी निकाली गयी।


इस मौके भाकपा डुमरी विस प्रभारी नुनूचंद महतो, मुखिया सुखमती देवी, मिसरीलाल महतो, भुनेश्वर तुरी, गजाधर महतो, जगरनाथ महतो, रामकुमार मरांडी, जितेंद्र महतो, महेंद्र महतो, परमेश्वर महतो, सोबरन महतो, दिनेश नायक , रोहित महतो ,बालगोविंद महतो, भुवनेश कुमार, टेकलाल सिंह ,हरेंद्र महतो सहित सैकडों लोग उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *