हरियाणा

पराली नहीं जलाने में गुड़गांव जिले के किसान अव्वल 

Share now

सोहना, संजय राघव
पर्यावरण को बचाने के लिए यह आंकड़ा एक सही दिशा की ओर ले जाता है गुड़गांव जिले में एक भी किसान द्वारा पराली जलाने का मामला प्रकाश में नहीं आया l इसके लिए विभाग ने अपनी जो स्कीम चलाई थी उसका परिणाम सही रहा यह बात कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर आत्माराम गोदारा ने सोहना में आयोजित जिला स्तरीय किसान सम्मेलन में कहीं lउन्होंने बताया कि विभाग ने पर्यावरण को बचाने के लिए किसानों को जागरूक करने के लिए 40 कैंप लगाए थे जिनका परिणाम अच्छा रहाl सोहना में आयोजित जिला स्तरीय किसान मेले में किसानों को खाद, बीज, कीटनाशक की प्रतिष्ठा कंपनियों ने स्टाल लगाए वह किसानों को इनके बारे में बताया.

गोदारा ने बताया कि किसानों को अवैयर करने के लिए विभाग ने एक मुहिम छेड़ी थी जिसके तहत 50% से लेकर 80% किसानों को सब्सिडी दी गई ताकि किसान अपनी फसलों के अवशेषों को चलाएं नहीं बल्कि खेतों में मिलाएं lइसके लिए विभाग ने 40 कैंप लगाए वहीं दो बड़े कैम्प ब्लॉक लेवल पर लगाए l कैम्पों में किसानों को जागरूक किया गया कि अवशेषों को जलाने की बजाय उन को खेतों में मिलाए जिससे खेतों का ऑर्गेनिक मैटर बढ़ेगा lखेतों में अधिक पैदावार होगी.


इस मौके पर कृषि अधिकारी ने बताया कि इस जिला स्तरीय किसान मेले में 26 स्टॉल लगाई गई जिनमें पशुपालन, विभाग, बीज विकास निगम बागवानी विभाग, मछली पालन विभाग ,कृषि विज्ञान केंद्र एवं सरकारी विभागों बैंकों द्वारा लगाए गए lजिन्होंने किसानों को अनेक योजनाओं से अवगत करायाl इस मौके पर कृषि अधिकारी ने बताया कि विभाग का लक्ष्य किसानों की आमदनी को दुगना करना हैl वह इसी को लेकर विभाग किसानों को समय समय पर जागरूक कर रहा है l

 

वहीं उन्हें सही खाद्य सही बीज के बारे में जागरूक करता है l इस मौके पर आत्मा स्किम के चेयरमैन राव मान सिंह,डॉ राजकुमार, डॉ भरत सिंह, डॉ रजनी, कृषि अधिकारी बाबू लाल, कृषि अधिकारी डॉ सुरेन्द्र आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *