हरियाणा

अतिक्रमण करने वाले 24 दुकानदारों के परिषद ने काटे चालान

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना कस्बे में अवैध अतिक्रमणकारियों की अब खैर नहीं नगरपरिषद् विभाग ने ऐसे अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान छेड़ डाला है जिन्होंने सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर खुले रूप में अतिक्रमण किया हुआ है|

https://youtu.be/zJ521G5n0sY

विभाग ने वीडियोग्राफी कराकर करीब दो दर्जन दुकानदारों के चालान काट डाले हैं जिनसे विभाग हजारों रूपए की राशी जुर्माने के रूप में वसूली करेगा| वहीं ऐसा होने से दुकानदारों में बेचैनी व हडकंप व्याप्त है| दुकानदार विभाग द्वारा लगाए गए जुर्माने को समाप्त कराने के लिए जी हुजूरी करने में लगे हैं|
स्थानीय नगरपरिषद् विभाग ने अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ शिकंजा कसने की कार्यवाही आरंभ कर दी है| विभाग ने सोमवार को बाजारों में घूमकर ऐसे दुकानदारों को चिन्हित किया है जिन्होंने सड़कों पर अपना सामान जमाया हुआ था| विभागीय टीम जैसे ही बाजारों में पहुँची तो दुकानदारों में हडकंप मच गया| लोग दुकानों के बाहर लगे सामान को समेटने लगे किन्तु विभागीय टीम की मुस्तैदी के चलते कुल 25 दुकानदारों के चालान काटकर जुर्माना ठोका गया है| टीम ने ऐसे अतिक्रमणकारियों की वीडियोग्राफी तैयार करके चालान किया है| टीम ने प्रत्येक दुकानदार पर हजार रूपए का जुर्माना ठोका है| उक्त कार्यवाही विभागीय अधिकारियों के आदेश पर की गई है| बता दें कि सोहना कस्बे के बाजारों में अतिक्रमण की भरमार है| दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे कई-कई फुट तक नाजायज तरीके से सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ है जिससे सड़कें सिकुड़कर काफी छोटी व संकरी हो गई हैं| इसके अलावा सड़कों पर अतिक्रमण होने से जाम की समस्या ने भी विकराल रूप ले लिया है| नगरपरिषद् के कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार पोसवाल कहते हैं कि उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा| विभाग ने नगरपालिका अधिनियम की धारा 158 के तहत कार्यवाही की है| इसके अलावा जो भी दुकानदार चालान राशी का भुगतान नहीं करेगा| उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *