राजस्थान

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों ने की लोकतंत्र की हत्या : डॉ. बत्तीलाल बैरवा

Share now

नीरज सिसौदिया, सपोटरा 

केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों ने लोकतंत्र की हत्या कर दी है. आम आदमी की जिंदगी बदतर हो चुकी है. नोटबंदी और जीएसटी जैसे फैसलों ने हर वर्ग की कमर तोड़ कर रख दी है. ऐसे में अपने वोट से इस जनविरोधी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना होगा. यह बातें सपोटरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र मीणा के लिये चुनाव प्रचार के दौरान डाॅ बत्ती लाल बैरवा सचिव – राजस्थान कांग्रेस प्रदेश कमेटी, भूतपूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ ने कहीं. इस दौरान उन्होंने जनता से सपोटरा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र मीणा को भारी मतों से विजयी बनाने और राज्य में कांग्रेस को सत्ता में लाने की अपील की.


उन्होंने नैनाकी, हठियाकी, वंगलाकी, जोगी पुरा, भोज पुरा, ऊंची गाडी, कल्याण पुरा, पहाड़ पुरा, दौलत पुरा, चोडका, चौडिया खाता, अमर गढ, सपोटरा आदि इलाकों में चुनाव प्रचार किया और कांग्रेस के लिये वोट मांगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *