बिहार

घर में आग लगने से महिला की मौत, दो बच्चों की हालत गंभीर, जानें कहां…

Share now

एजाज अंसारी, हरलाखी 

हरलाखी प्रखण्ड के हिसार गांव में बीती रात अचानक एक घर में आग लगने से एक महिला की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि इस घटना में महिला के दो बच्चें भी झुलस गए हैं। दोनों बच्चों में एक महिला की पुत्री व एक पुत्र बताया जा रहा है। जिसे नाजुक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है। मृत महिला की पहचान हिसार गांव निवासी मिथिलेश साह की 30 वर्षीय पत्नी सुनैना देवी के रूप में बताई गई है। प्रत्यक्षदर्शियों व आस पास के पड़ोसियों का कहना है कि शुक्रवार की रात करीब 10 बजकर 45 मिनट में बिजली के शार्ट शर्किट से आग लग गई और तुरंत घर में रखे कपड़े व अन्य सामानों में भी आग की लपटें तेजी से फैल गई। जिससे घर में बच्चों के साथ सो रही महिला व उसके दो बच्चें झुलस गए। महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि दोनों बच्चों को पटना रेफर कर दिया गया है। हालांकि उनमे एक बच्चे की हालत बेहद गंभीर भी बताई जा रही है। दूसरी ओर कुछ लोगों का यह भी कहना है कि गैस फटने की वजह से आग लगी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *