देश मुंबई मेट्रो

दाऊद के साथ ही टकला को दुबई से पकड़कर भारत लाई पुलिस

Share now

मुंबई। मुंबई बम धमाकों के मामले में फरार चल रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथी फारुख टकला को दुबई में गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार सुबह भारत लाया गया। फारुख टकला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हो चुका था इसके बाद वह फरार चल रहा था।
जानकारी के मुताबिक टकला को पुलिस ने दुबई में गिरफ्तार किया था। आज सुबह एयर इंडिया के विमान से उसे भारत लाया गया। फारुख टकला पर मुंबई बम धमाकों में शामिल होने का आरोप है। 1993 में मुंबई में एक के बाद एक 12 बम धमाके हुए थे। इनमें करीब ढाई सौ से भी अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि 700 से भी अधिक लोग घायल हुए थे। 1995 में फरार चल रहे टकला के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद टकला देश छोड़कर फरार हो गया था। काफी खोजबीन के बाद उसे दुबई से गिरफ्तार किया गया।
बता दें कि इस मामले में वर्ष 2007 में टाडा कोर्ट ने 100 लोगों को सजा सुनाई थी जिसमें याकूब मेमन को फांसी दे दी जा चुकी है। टकला को अब टाटा को टाडा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *