दिल्ली देश मेट्रो

राजग का साथ छोड़ने पर पुनर्विचार करें चंद्रबाबू नायडू : अठावले

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का साथ छोड़ने के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी के मुखिया एन चंद्रबाबू नायडू के फैसले को गलत ठहराते हुए उनसे इस पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
नई दिल्ली में एक बातचीत ने रामदास अठावले ने कहा कि अगर हर राज्य विशेष राज्य का दर्जा मांगने लगेगा तो केंद्र सरकार के लिए यह बहुत ही मुश्किल हो जाएगा उन्होंने कहा कि इस वक्त चंद्रबाबू नायडू को राज्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। यह आंध्र प्रदेश के लोगों के विकास के लिए सही फैसला नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि मैं चंद्रबाबू नायडू से अपील करता हूं कि वह अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *