India Time 24
पंजाब

ट्रक यूनियन ने जलाईं नोटिफिकेशन की प्रतियां

जालंधर। पंजाब सरकार के खिलाफ ट्रक यूनियन का गुस्सा फूट पड़ा है. यूनियन के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की. उनका कहना था कि सरकार की नई टेंडर नीति जनविरोधी है.
आल पंजाब ट्रक यूनियन ने कांग्रेस सरकार की टेंडर नीति के खिलाफ पंजाब सरकार के नोटिफिकेशन की प्रतियां भी जलाईं। इससे पहले ट्रक आपरेटर्स ने सिविल सप्लाई ऑफिस परिसर में धरना देकर ऑफिस का रास्ता बंद कर दिया, पंजाब सरकार ने इस बार सिर्फ बेस रेट में 100% बढ़ोतरी की अनुमति दी है जबकि ट्रक ऑपरेटर 300% बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। यूनियन ने चेतावनी दी है अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो ट्रक यूनियन रबी की फसल का वहिष्कार करेगी। साथ ही गेहूं के सीजन में गेहूं की फसल की ढुलाई नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *