India Time 24
पंजाब

मानसिक रूप से परेशान चल रही महिला ने किया आत्मदाह

Share now

लुधियाना। जिले में मानसिक रूप से परेशान चल रही एक महिला ने डीजल डालकर आत्मदाह कर लिया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतका की पहचान थाना साहनेवाल के गांव गोबिंदगढ़ निवासी 55 वर्षीय इंदरजीत कौर के रूप में हुई।
जांच अधिकारी हेड कॉन्स्टेबल गुरचरण सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार में उसके बड़े बेटे और दामाद की मौत के बाद वह परेशान रहने लगी। शुक्रवार की देर रात मृतक ने अपने घर में प्लास्टिक की बोतल में पड़े डीजल से खुद को आग लगा ली। छोटे बेटे ने माँ को अस्पताल पुहंचाया जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतका के बेटे रंजीत सिंह के बयानों पर धारा 174 के तहत कारवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *