India Time 24
झारखण्ड

बोकारो में आदिवासी युवती की हत्या

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
जरीडीह थाना क्षेत्र की खुंटरी पंचायत के निर्मलडीह में एक आदिवासी युवती की हत्या कर दी गई। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घर के दूसरी छोर में स्थित एक अर्धनिर्मित इंदिरा आवास से अस्त-व्यस्त हालत में शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार खुटरी के निर्मलडीह निवासी आदिवासी दंपति का 15 वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। मां-बाप के निधन के बाद छोटी बहन की शादी के बाद अविवाहित युवती अपने पिता के घर में ही पिछले 10 वर्षों से अकेले रहती थी। मजदूरी करके जीवन यापन कर रही थी। शनिवार की दोपहर तीन बजे छोटी बहन की बेटी घर पहुंची। खुला घर देख मौसी-मौसी आवाज लगाई। कोई जवाब न मिलने पर इधर-उधर खोजने लगी और अर्धनिर्मित इंदिरा आवास पर पहुंची। वहां एक कोने में अपनी मौसी को अस्त-व्यस्त देख चिल्लाने लगी। बच्ची ने अपनी मां को मौसी की स्थिति के बारे में जानकारी दी। आसपास के लोग दौड़ते हुए वहां पहुंचे तो पता चला कि युवती की मौत हो चुकी है। घटना की सूचना शनिवार देर रात जरीडीह पुलिस को दी गयी। रविवार की सुबह जरीडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि दुष्कर्म हुआ है या नहीं। हत्या किस तरह की गई है, यह भी स्पष्ट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *