पंजाब

कल लगेगा जनता दरबार, पेंशन के लिए आओ, कागज साथ में लाओ

जालंधर : कल लगेगा जनता दरबार, पेंशन के लिए आओ, कागज साथ में लाओ

जालंधर। वार्ड नंबर 45 के शास्त्री नगर इलाके में शुक्रवार को जनता दरबार लगाया जाएगा। इसमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन, राशन कार्ड, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।
पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया ने कहा कि जिन लोगों को वृद्धावस्था पेंशन विकलांगता पेंशन राशन कार्ड आदि के कार्य करवाने हैं वह जनता दरबार में विभिन्न कागजातों के साथ मौके पर पहुंचे। वृद्धावस्था पेंशन के लिए बैंक खाते की फोटो कॉपी आधार कार्ड वोटर कार्ड फोटो और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। विधवा पेंशन के लिए उक्त कागजातों के अलावा डेथ सर्टिफिकेट भी जरूरी है। वही विकलांगता पेंशन के लिए सरकार की ओर से जारी विकलांगता प्रमाण पत्र के अलावा बैंक खाते की कॉपी आधार कार्ड वोटर कार्ड फोटो और मोबाइल नंबर लाना अनिवार्य है। इसी तरह राशन कार्ड बनवाने के लिए एक फैमिली फोटो, परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक खाते की कॉपी लाना अनिवार्य है।
भाटिया ने कहा कि पेंशन की समस्याओं के अलावा सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्या का भी मौके पर निपटारा किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सभी कागज लेकर मौके पर पहुंचे। कोई भी दस्तावेज छूटने पर काम नहीं हो पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *