पंजाब

दिलों को जीत रहे भाजपा नेता मोहिंदर भगत, सेवा और समर्पण की पेश कर रहे मिसाल, तीन बार गए अस्पताल, प्रदीप राय का जाना हाल, पढ़ें क्या है मामला?

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
अक्सर देखा जाता है कि चुनाव हारने के बाद सियासतदान कार्यकर्ताओं से दूरी बना लेते हैं और अगले चुनाव का इंतजार करते हैं। लेकिन जालंधर में एक ऐसी शख्सियत भी है जो चुनाव हारने के बावजूद दिलों को जीत रहे हैं। कार्यकर्ताओं से दूरी बनाने की बजाय उन्हें सहेजने में जुटे हैं। कार्यकर्ता के सुख-दुख को न सिर्फ वह अपना समझते हैं बल्कि हर मोर्चे पर उनका साथ भी देते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के सुपुत्र और वेस्ट विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रहे मोहिंदर भगत की।
मोहिंदर भगत को सियासत अपने पिता से विरासत में मिली थी। बचपन से ही परिवार में सेवा और समर्पण का भाव देखा तो उसका असर मोहिंदर भगत के व्यक्तित्व पर भी पड़ा। पिता के विधायक बनने के बावजूद मोहिंदर भगत हमेशा जमीन से जुड़े रहे और सेवा एवं समर्पण के क्षेत्र में अपनी अलहदा पहचान बनाने में कामयाब हुए। कार्यकर्ताओं को वह अपने पारिवारिक सदस्य की तरह मानते हैं। इसका ताजा उदाहरण उस वक्त देखने को मिला जब भाजपा नेता और पू्र्व पार्षद प्रदीप सिंह राय का स्वास्थ्य अचानक बहुत ज्यादा खराब हो गया। इनफेक्शन की वजह से उनका चलना फिरना तक दूभर हो गया। मोहिंदर भगत को जब इसकी जानकारी मिली तो वह सीधे अस्पताल पहुंचे और प्रदीप सिंह राय के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों से बात की। जब एक अस्पताल में प्रदीप सिंह राय की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो मोहिंदर भगत ने एक अन्य अस्पताल के मुख्य चिकित्सक से बात कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद लगातार फोन पर हालचाल लेने के साथ ही खुद भी तीन बार अस्पताल गए और प्रदीप राय के इलाज के बारे में जानकारी ली। मोहिंदर भगत का यही सेवा और समर्पण भाव है जो उन्हें अन्य सियासतदानों से अलग बनाता है। यह पहला मौका नहीं है जब मोहिंदर भगत किसी पार्टी कार्यकर्ता के लिए इतना समर्पित होकर काम कर रहे हैं बल्कि यह मोहिंदर भगत के व्यवहार में शुमार है। वह बूथ स्तर के कार्यकर्ता का भी उसी निष्ठा से ध्यान रखते हैं जितना कि किसी पार्टी पदाधिकारी का। सादगीपूर्ण उनका व्यवहार हर कार्यकर्ता को आकर्षित करता है। यही वजह है कि एक बार जो मोहिंदर भगत से जुड़ गया वह हमेशा के लिए उन्हीं का होकर रह जाता है। मोहिंदर भगत के इस सहयोग के लिए प्रदीप सिंह राय ने उनका आभार जताया है।

प्रदीप सिंह राय, पूर्व पार्षद

उन्होंने कहा कि मोहिंदर भगत की यह सादगी और एक मामूली कार्यकर्ता के प्रति संवेदना उनके विशाल हृदय का परिचय देता है। ऐसे ही समर्पित नेताओं की वजह से भाजपा पूरे देश में राज कर रही है और आने वाले समय में पंजाब की कमान भी भाजपा के ही हाथों में होगी।
बहरहाल, प्रदीप राय लगभग एक माह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में फिलहाल कुछ सुधार है। उनकी कुछ जांचें हो रही हैं। उसके बाद ही आगे के इलाज के बारे में तय होगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *