India Time 24
पंजाब

महिला टीचर को बस ने कुचला, मौत

राजेश कुमार, खन्ना

खन्ना के जरग चौक पर एक स्कूल टीचर को बस ने कुचल दिया। घटना शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे की है। हादसा तब हुआ जब टीचर ऑटो का इंतजार कर रही थी. टीचर का सिर बुरी तरह से कुचला गया और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया।
जेठी नगर निवासी सुनीता रानी को उनके पति सुबह जरग चौक पर एएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पाास छोड़ कर ड्यूटी पर चले गए। सुनीता रानी वहां ऑटो आ इंतजार करने लगी। इतने में एक बस ने उन्हें कुचल दिया। सुनीता के शव को खन्ना सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के किए रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *