झारखण्ड

काच्छो में कूप का शिलान्यास

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के काच्छो पंचायत ग्राम दलकिरो टोला शिशवा में मुकुल हांसदा की जमीन पर कूप निर्माण का शिलान्यास विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी ने किया। विधायक प्रतिनिधि श्री चौधरी ने कहा कि कूप के निर्माण से स्थानीय लोगों की पानी की समस्या दूर हो जायेगी। मौके पर नारायणपुर पंचायत समिति सदस्य जगरनाथ महतो, चंद्रा हांसदा, मोतीलाल सोरेन, धानेश्वर सोरेन, राजेश मरांडी, मोहन मरांडी, मनवेल मरांडी, मनोज सोरेन, गणेश हांसदा, शिबू हांसदा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *