यूपी

बेसिक स्कूलों को गोद लें अफसर व जनप्रतिनिधि : योगी

सुनील सिंह, लखनऊ 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि परिषदीय स्कूलों में दाखिला लेने वाले हर बच्चे को दो ड्रेस, पुस्तकें, जूते, मोजे, बैग व स्वेटर उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। एक भी बच्चा सरकार की ओर से मुहैया कराई जा रही सुविधाओं से वंचित नहीं होगा। बच्चे जब पहले दिन स्कूल जाते हैं तो उनके चेहरे पर भय नजर आता है लेकिन आज ऐसा नहीं है। बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। सरकार पूरा प्रयास करेगी कि बच्चों के चेहरे पर प्रसन्नता के भाव हमेशा बने रहें। अफसर व जन प्रतिनिधि बेसिक स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए प्रयास करें। वे एक-एक विद्यालय को गोद लें और इसे आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *