हरियाणा

जिले में अब तक एक लाख 36 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद

रमेश तंवर, कैथल

वर्तमान गेहूं खरीद सीजन के दौरान जिला की विभिन्न मंडियों तथा खरीद केन्द्रों में शुक्रवार तक एक लाख 36 हजार 362 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है, जिसे न्यूनतम समर्थन मूल्य अर्थात 1735 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया है। सभी मंडियों व खरीद केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त सुनीता वर्मा ने बताया कि गेहूं की कुल आवक में से 47 हजार 121 मीट्रिक टन गेहूं खाद्य एंव आपूर्ति विभाग द्वारा, 29 हजार 443 मीट्रिक टन हैफेड द्वारा, 29 हजार 524 मीट्रिक टन भारतीय खाद्य निगम द्वारा तथा 30 हजार 274 मीट्रिक टन हरियाणा वेयरहाउसिंग कोर्पोरेशन द्वारा गेहूं खरीदा गया है। उपायुक्त ने किसानों का आह्वान किया है कि वे गेहूं की फसल को सुखाकर व साफ करके मंडियों में लाएं, ताकि उनकी फसल की बिक्री में कोई परेशानी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *