झारखण्ड

डीवीसी हाई स्कूल व अस्पताल में आग से बचने के गुर सिखाये

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

डीवीसी प्लस टू उच्च विद्यालय और डीवीसी अस्पताल मंे सोतवार को राष्ट्रीय अग्निशमन दिवस सप्ताह के दौरान सीआईएसएफ के ˜ारा आग से बचाव का डेमो प्रशिक्षण दिया। डेमो प्रशिक्षण में डीवीसी हाई स्कूल व अस्पताल के शिक्षक, डाॅक्टर व विधार्थियों ने प्रशिक्षण लिया। इस दौरान 20 विद्यार्थियों द्वारा अग्नि से हानि, राष्ट्रीय नुकसान, ’आइये मिलके आग्नि सुरक्षा अपनाएं’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता करायी गयी। सीआइएसएफ के निरीक्षक (अग्नि) प्रभु दास, उप निरीक्षक प्रेम प्रकाश, एएसआई राहुल कुमार व अन्य जवानों ने सफल अभ्यास कराया। वही डीवीसी अस्पताल में भी अग्नि सुुुरक्षा से संबंधित जानकारी डॉक्टर, नर्स एवं कर्मचारियों को जानकारी दी गयी। यहां भी डेमो देकर बताया कि आग लगने पर किस प्रकार आग को बुझाया जा सकता है। स्कूल व अस्पताल परिसर में आग लगाकर, रसोई गैस सिलिन्डर में आग लगाकर विभिन्न तरीकों से आग बुझाने की विधि बतायी गयी। डेमो प्रशिक्षण के दौरान सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेट राहुल यादव, सहायक कमांडेट रमेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डाॅ. बेणी के, उप प्राचार्य श्री एमके रघुवंशी, केएम कुजूर, प्रशांत कुमार, संजय कुमार झा, शैलेश तिवारी, विमलेश मिश्रा, रुपम महतो, एपीआरओ रमेश कुमार, दिनेश कुमार महतो, प्रभाकर, छाया कुमारी, ईशा कुमारी, ममता कुमारी, डा.कुसुम, आशा तिवारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *