दिल्ली मेट्रो

राजघाट पहुंची मेडिकल टीम, स्वाति मालीवाल ने चेकअप से किया इनकार

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
देश में महिलाओं के साथ हो रहे रेप और आपराधिक घटनाओं के विरोध में 4 दिन से राजघाट पर अनशन पर बैठी स्वाति मालीवाल ने मेडिकल टीम से चेकअप कराने से इंकार कर दिया है। सोमवार सुबह डॉक्टरों की टीम राजघाट पहुंची भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी राजघाट पर पहुंची. स्वाति मालीवाल ने इस मेडिकल टीम से जांच कराने से इंकार कर दिया।


उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर उनका अनशन तुड़वाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस जबरदस्ती अनशन तुड़वाने की कोशिश कर रही है कुछ पुलिसवालों ने उनसे कहा है कि अनशन तुड़वाने के लिए उन्हें पीएमओ से आदेश आया है। स्वाति ने कहा कि उनका कीटोन लेवल उतना ही है जितना 4 दिन के अनशन के बाद होना चाहिए। उन्होंने केजरीवाल से एक मेडिकल टीम के गठन की अपील की है जो उनका चेकअप करें। उन्होंने कहा कि मोदी जी महिलाओं को कमजोर समझते हैं। इस संबंध में स्वाति ने एक ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें किसी से खतरा नहीं है पर दिल्ली पुलिस से उन्हें सुरक्षा दिलाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *