हरियाणा

जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में मार्केटिंग मीट

संजय राघव, सोहना
कस्बे के गुरुग्राम मार्ग पर स्थित जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में मार्केटिंग मीट का आयोजन किया गया. जिसमें देशभर की दर्जनों नामचीन कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे. जिन्होंने कार्यक्रम में पहुँचकर सफलता प्राप्त करने के टिप्स दिए| उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य एक-दूसरे के साथ संपर्क बनाकर उद्योग एवं शिक्षा के क्षेत्र में संबंधों को मजबूत करना है| कार्यक्रम चार चरणों में आयोजित किया गया|


शुक्रवार को यूनिवर्सिटी में दर्जनों नामचीन कंपनियों के अधिकारीगण एक ही मंच पर मौजूद थे जिन्होंने सफलता हासिल करने के गुण विद्यार्थियों को दिए| कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर की गई| तत्पश्चात् आयोजकों द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों का बुक्के देकर स्वागत किया गया| कार्यक्रम में काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे| कार्यक्रम में पहुँचे प्रतिनिधियों ने कहा कि मेहनत व लगन कामयबी हासिल करने के मूल मंत्र है जिसके बल पर व्यक्ति उन्नति के शिखर पर आसानी से पहुँच सकता है| इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर श्रीहरि, डीन अरुण सच्चर, प्रो. हितेषा यादव, रजनीश आदि के अलावा शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *