हरियाणा

आईपीएल पर लगा रहे थे सट्टा पुलिस ने कर दिया अंदर

संजय राघव, सोहना

सोहना पुलिस ने  गांव रायपुर में  आईपीएल पर सट्टा लगा रहे दस लोगों मौके पर ही गिरफ्तार कर लियाl   सटटा लगाने वाले गिरोह  का मुख्य सरगना मौके से फरार हो गया lपुलिस सरगना की तलाश कर रही है lपुलिस ने आरोपी के पास से 51 हजार 200 रुपए नगद व 10 मोबाइल एक एलसीडी बरामद की. जानकारी के अनुसार  सोहना पुलिस को इतला मिली कि गांव रायपुर में एक कमरे में  आईपीएल मैच पर सट्टा लगाए जा रहा है मैच दिल्ली कोलकाता के बीच खेला जा रहा था l इस दौरान पुलिस ने गांव रायपुर  में रेड की जहां पर एक कमरे के अंदर करीब 11 युवक आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे थे l आरोपी हर बॉल पर 10 गुना रुपये देने की बात कर रहे थेl पुलिस ने कमरे में मौजूद 10 युवकों मौके पर ही  पकड़ लिया l सट्टा लगाने वाले मुख्य सरगना मुबीन मौके से फरार हो गयाl गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रायपुर निवासी राशिद, अरशद ,मकसूद ,इस्लामुद्दीन तल्हा, आस मोहम्मद, रहीस, जावेद, इरसाद के रूप में हुई है थाना प्रभारी राम कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया है वही मुख्य सरगना की तलाश की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *