उत्तराखंड

बारिश और बर्फबारी से चार धाम यात्रा पर लगा ग्रहण, हजारों यात्री फंसे

Share now

देहरादून| बारिश और बर्फबारी से चार धाम यात्रा पर ग्रहण लग गया है| हजारों तीर्थयात्री जगह जगह फंस गए हैं| यात्रा को रोकने की आधिकारिक तौर पर फिलहाल कोई घोषणा नहीं की गई है लेकिन यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है| जिला पुलिस और एसडीआरएफ समेत प्रशासनिक टीम में भी यात्रियों की मदद में लगी हुई हैं| वहीं केंद्रीय गृहमंत्री ने मुख्यमंत्री से राज्य के हालात की जानकारी ली और हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया है|
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में दोबारा तूफान आ सकता है| बुधवार को यहां तेज हवाओं के साथ और बारिश हो सकती है वही कुमाऊ के कई स्थानों पर भी बारिश की संभावना जताई गई है| केदारनाथ में बर्फबारी के कारण जीएमवीएन के लगभग 170 टेंट टूट चुके हैं| बद्रीनाथ में कथा के लिए लगाए गए तंबू उखड़ गए और बिजली एवं संचार व्यवस्था भी बाधित हो गई है|
पूरे राज्य में तूफान और बारिश की संभावनाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है| तीर्थ यात्रियों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *