देश मुंबई

अब हर हिंदुस्तानी अपने कुत्ते का नाम वजूभाई रखेगा : संजय निरुपम

Share now

मुंबई| कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं| जोश जोश में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम ने कुछ ऐसा कह दिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है| संजय निरुपम ने कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी वफादारी निभाई| अब शायद हर हिंदुस्तानी अपने कुत्ते का नाम वजुभाई वाला रखेगा क्योंकि जितनी वफादारी उन्होंने दिखाई है उतना वफादार तो कोई भी नहीं होता| संजय निरुपम ने कहा कि वजूभाई वाला ने वफादारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया है|
बता दें कि कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला ने वीरवार को भारतीय जनता पार्टी को सरकार बनाने का न्योता दिया था और बीएस येदुरप्पा को शपथ भी दिलाई थी| इतना ही नहीं उन्होंने येदुरप्पा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय भी दे दिया था. इसके खिलाफ कांग्रेस अदालत गई और सुप्रीम कोर्ट ने येदुरप्पा को शनिवार को बहुमत साबित करने को कहा| येदुरप्पा बहुमत साबित नहीं कर पाए और उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया|
इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा की सारी चाल धरी की धरी रह गई और इस देश की न्यायपालिका ने लोकतंत्र को बचा लिया| उन्होंने कहा कि न्यायपालिका इस देश के लोकतंत्र के लिए सुरक्षा कवच साबित हुई है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *