बिहार

बिहार दर्शन को रवाना हुए 10 स्कूलों के विद्यार्थी

Share now

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना चलाई जा रही है| इसके तहत विभिन्न सरकारी स्कूलों के बच्चों को बिहार के विभिन्न स्थानों पर शैक्षिक भ्रमण पर ले जाया जाता है| उन्हें बिहार की संस्कृति और इतिहास से रूबरू कराया जाता है| इसी योजना के तहत मंगलवार को समस्तीपुर जिले के बेलसंडी संकुल संसाधन केंद्र से 10 उमावि के विद्यार्थी राजगीर के भ्रमण के लिए निकले| विद्यार्थियों की बस को बीईओ वह संकुल समन्वयक कृष्णदेव कौशल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया|
इस मौके पर गुणानंद प्रसाद, बेलसंडी पंचायत की मुखिया नुनुवती देवी, शिक्षक कामेश्वर कालेलकर, शिक्षिका रंजना कुमारी, सुलोचना कुमारी, राजेश कुमार रावत, अशोक कुमार, महेश कुमार, परमानंद यादव, प्रदीप, इंद्रदेव प्रसाद, चंदन कुमार, शिवेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, राजेश कुमार रवि, सीता देवी, सुशील, रामाशीष पासवान और संजू कुमारी व सभी प्रधानाध्यापक मौजूद थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *