दिल्ली

आप के मंत्री सत्येंद्र जैन के घर सीबीआई रेड, भड़के केजरीवाल, कहा-आखिर क्या चाहते हैं पीएम

नई दिल्ली| दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर सत्येंद्र जैन के घर पर आज सीबीआई ने छापेमारी की| यह छापेमारी PWD में एक एजेंसी के जरिए 24 आर्किटेक्ट्स की क्रिएटिव टीम हायर करने के मामले में की गई है| सीबीआई की इस रेट पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कड़ा एतराज जताते हुए कहा है कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या चाहते हैं? वह आम आदमी पार्टी की सरकार को दिल्ली वासियों के लिए काम क्यों नहीं करने देना चाहते?
इससे पहले PWD मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने एक ट्वीट कर कहा कि सीबीआई ने मेरे घर पर छापेमारी की| PWD में आर्किटेक्ट की क्रिएटिव स्टीम हायर करने के मामले में यह छापेमारी की गई है| हमने कोई गलत काम नहीं किया है विभिन्न प्रोजेक्टों के लिए प्रोफेशनल हायर किए गए हैं| इन सभी प्रोफेशनल्स को काम छोड़ने के लिए सीबीआई की ओर से दबाव डाला जा रहा है|
उधर सीबीआई का कहना है की दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग के केस में सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं| सीबीआई ने सिर्फ मंत्री के घर पर ही छापेमारी नहीं की है बल्कि पांच अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की है जिनमें PWD अधिकारियों के घर और कुछ प्राइवेट लोगों के घर भी शामिल हैं| बताया गया है कि सीबीआई ने एक फ्री इंक्वायरी दर्ज कर रखी है| आरोप है कि PWD की क्रिएटिव टीम में जिन 24 आर्किटेक्ट की टीम को एक एजेंसी के जरिए हायर किया गया है, इन आर्किटेक्ट को कोई खास अनुभव नहीं है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *