दुनिया

इस देश में महिलाओं को नहीं है कार चलाने की इजाजत, जानें कहां व क्यों?

Share now

नई दिल्ली| एक तरफ जहां महिलाएं अंतरिक्ष विमान उड़ाकर अंतरिक्ष की सैर कर रही हैं वही दुनिया का एक देश ऐसा भी है जहां महिलाओं को कार तक चलाने की इजाजत नहीं है| अपनी रूढ़िवादिता और कट्टरपंथ के लिए मशहूर इस देश का नाम सऊदी अरब है|
दिलचस्प बात यह है कि जब पिछले माह सऊदी अरब में एक संगठन ने महिलाओं को गाड़ी चलाने के अधिकारियों अधिकार देने के लिए आवाज उठाई तो संस्था के 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया| इतना ही नहीं यहां की शहजादी को भी कार चलाने की इजाजत नहीं है| मशहूर वह पत्रिका के कवर पेज पर जब सऊदी की राजकुमारी हाइफा अब्दुल्लाह अल सऊद की तस्वीर छपी तो बवाल मच गया| लोगों ने सोशल मीडिया पर इसका जमकर विरोध किया| शहजादी इस तस्वीर में चमड़े के दस्ताने और ऊंची एड़ी के सैंडल पहने कार का स्टेरिंग संभाले हुए हैं|
सऊदी अरब दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जहां महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति नहीं है लेकिन यहां भी अब बदलाव की बयार शुरू हो गई है| आगामी 24 जून से यहां महिलाओं को भी गाड़ी चलाने की अनुमति दी जाएगी|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *