बिहार

डीपीओ ने किया हसनपुर प्रखंड के स्कूलों का औचक निरीक्षण

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर 

आज समस्तीपुर जिले के कई विद्यालयों का किया गया. एमडीएम डीपीओ अवधेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया औचक निरीक्षण। जिसमें हसनपुर प्रखंड के कई विद्यालयों का जिला मध्यान भोजन पदाधिकारी अवधेश कुमार सिंह के द्वारा किया गया औचक निरीक्षण जिसमें हसनपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय खरहैया, मध्य विद्यालय देवधा, मध्य विद्यालय पटसा ,रोसरा प्रखंड के मध्य विद्यालय धरहा वही सिंघिया प्रखंड के मध्य विद्यालय कुंडल के औचक निरीक्षण में अधिकांश विद्यालयों मैं कैश बुक और वाउचर का सही आकलन नहीं पाया गया ।जिसके कारण प्रधानाध्यापकों को एमडीएम डीपीओ अवधेश कुमार सिंह के द्वारा कड़ी फटकार भी लगाई गई। वही इस दौरान उनके द्वारा कई जरूरी दिशा निर्देश भी दिया गया औचक निरीक्षण के दौरान एमडीएम डीपीओ अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार के दिन हर हाल में सभी विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन में मांसाहारी बच्चों के लिए एक एक अंडा दिया जाए. वहीं शाकाहारी बच्चों के लिए समतुल मूल्य का फल की व्यवस्था निश्चित रूप से की जाए ऐसा नहीं करने वाले प्रधानाध्यापको पर कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *