मुंबई, एजेंसी
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके पारिवारिक सदस्यों को नक्सलियों ने जान से मारने की धमकी दी है| नक्सलियों की ओर से मुख्यमंत्री को दो पत्र भेजे गए हैं| इन दोनों ही पत्रों में गडचिरोली में हुए एनकाउंटर का जिक्र किया गया है जिस में सुरक्षाबलों ने लगभग 39 माओवादी मार गिराए थे| पुलिस मामले की जांच कर रही है|
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पत्र मिले जाने की पुष्टि की है| जानकारी के मुताबिक यह पत्र लगभग 2 सप्ताह पहले गढ़चिरोली में हुए उस एनकाउंटर के बाद भेजे गए हैं जिसमें 39 नक्सली मारे गए थे| फड़नवीस ने कहा कि अभी इस संबंध में ज्यादा कुछ कहने का वक्त नहीं है क्योंकि हमारे सिपाही नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं| पुलिस ने दोनों पत्रों को सीज कर लिया है| यह पत्र कहां से आए हैं इसकी जांच की जा रही है|