बिहार

सांसद निधि से बनी सड़क व स्लैब दो माह भी नहीं टिक सके

Share now

अमित कुमार यादव, समस्तीपुर

लोजपा के सांसद रामचंद्र पासवान के फंड से लोजपा जिला कार्यालय के पास मात्र दो महीने पहले बनी पीसीसी सड़क एवं नाले पर डाले गए स्लैब टूटकर नाले में ही गिर चुका है।इसे लेकर प्रतिदिन दुर्घटना हो रही है।मामला शहर के विवेक- विहार मोहल्ले का है। ऐसा ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री इस्तेमाल करने के कारण हुआ है. इसी रास्ते में संत पॉल स्कूल के पश्चिम- दक्षिण करीब 1 हजार फीट में 3-4 महीने पहले नाला बनाने के उद्देश्य से बढ़िया पी सी सी सड़क को ठेकेदार ने जेसीबी से तोड़वा डाला लेकिन करीब 4 महीने बाद निर्माण शुरू नहीं किया गया है। इससे मुहल्लावासियों को आने-जाने, गैस सिलेंडर, वाहन, बीमार लोगों को आने-जाने में बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। दर्जनों लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। संबंधित इंजीनियर, सीओ आदि से शिकायत का भी कोई असर नहीं पड़ा है। इस बाबत पूछे जाने पर मुहल्लावासी सह भाकपा माले नेत्री बंदना सिंह, नीलम देवी आदि ने जल्द निर्माण शुरू नहीं होने पर सड़क जाम आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *