हरियाणा

सेवा भारती द्वारा समर्थ किशोरी विकास वर्ग प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Share now

कुरुक्षेत्र, ओहरी

सेवा भारती हरियाणा की महिला मंडल कुरूक्षेत्र ईकाई द्वारा गीता निकेतन आवासीय विद्यालय परिसर के विद्या भारती सभागार के संस्कृति भवन में समर्थ किशोरी विकास वर्ग प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस वर्ग में 12 से 19 वर्ष की किशोरियों के साथ चर्चा की गई। कार्यक्रम में करनाल, पानीपत एवं कुरूक्षेत्र की लगभग 200 किशोरियों ने भाग लिया। वर्ग में कुल 6 सत्र रखे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रवीण लता भाटिया एवं पंकज कलेर ने दीप प्रज्जवलन से किया। मंच पर सुनीता त्यागी ने गायत्री मंत्र का जाप किया। प्रवीण लता भाटिया ने हिन्दु जीवन में नारी गौरव विषय पर चर्चा करते हुए इतिहास को महान स्त्रियों का उदाहरण देते हुए किशोरियों को जागृत किया। इस दोरान करनाल से आई संतोष अत्रेजा ने किशोरी विकास में परिवार व समाज की भूमिका विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजमाता जीजा बाई ने शिवाजी महाराज व माता सीता ने लव-कुश का पालन पोषण किया। कार्यक्रम में भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय खानपुर कंला के प्रधानाचार्य डा.मनीष दाधिच ने आहार-विहार एवं सौन्दर्य विषय पर प्रकाश डालते हुए किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सौन्दर्य वर्धन के प्राकृतिक उपाय बताते हुए सूर्य नमस्कार का महत्त्व व मौसम के अनुसार खान पान के बारे में चर्चा की चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी के असिस्टेंट प्रोफेसर डा.कुलदीप ने साइबर क्राईम से संबधित ज्ञान सांझा किया और समस्याओं के प्रति जागरूक करते हुए समाधान भी बताए। गांव अंटेहड़ी से शहीद मंदीप सिंह की पत्नी प्रेरणा सिंह ने किशोरियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए। आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डा.बलदेव राज ने आयुर्वेद पर बल देते हुए स्वदेशी चिकित्सा पद्धति बताई। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र से किया गया।

इस कार्यक्रम में सहयोग व सेवा के लिए सेवा भारती के कार्यकर्ताओं एवं महिला ईकाई की सदस्याओं ने योगदान दिया। इस मौके पर प्रेमनाथ, संत लाल, राजेश सिंगला, कृष्ण चंद रंगा, हरि सिंह तंवर, अमरजीत पांचाल, डा.करण , सतपाल शर्मा , विजय कुमार, गुरूदेव, सुदेश, चंद्रकला, पूनम, गीता, मीना सिंह और मीनू आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *