बिहार

धूमधाम से मनाई ईद, गले मिलकर दी मुबारकबाद

सहरसा : जिला के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पहाड़पुर ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई।
ईद की नमाज में सैकड़ों मुसलमान भाईयों ने ईदगाह पहुंच कर नमाज पढ़ी। ईद की नमाज मौलाना इश्तियाक अहमद साहब ने पढ़ाई।


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता चाँद मंजर इमाम, सहरसा जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष महबूब आलम, सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अंजुम, समाजसेवी गुलाम मोहम्मद कौसर , हामिद रजा अशरफ, मोहम्मद खुर्शीद, एजाज अंजुम, अबु हनजला, वार्ड पार्षद मोहम्मद शकील सहित सैकड़ों लोगों ने ईद की नमाज पढ़कर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *