बिहार

जब गांव का विकास होगा तभी देश का विकास होगा : महबूब अली कैसर

आजाद इदरीसी, खगड़िया 
कोयला पंचायत में तारा डेयरी में माईक्रो ट्रेनिंग सेंटर में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में सांसद चौ. महबूब अली कैसर ने शिरकत की। सांसद चौ. महबूब अली कैसर ने कहा कि गांव का अगर विकास होगा तभी देश का विकास होगा । किसानों को जो यहाँ वैगाणिक तरीके से पशुपालन कि विधि सिखायी जाती है वह काबिले तारीफ है । लोगों को इसका लाभ लेना चाहिये । वक्ताओं ने पशुपालन में होने वाली समस्याओं एवं किसानों के फसल कि उचित मांग को उठाया।सांसद ने अपने सम्बोधन में कहा कि आपकी मांग को उचित पटल पर रखा जायेगा यहाँ पशुपालकों का संगठन नहीं होने के कारण उचित कीमत नही मिलती है। इसके लिये प्रयास किया जायेगा।

उपस्कर की जो कमी यहां है उसे भी जल्द पूरा किया जायेगा। सभी मांगो को उचित पटल पर रखा जायेगा । इस अवसर पर डेयरी के संचालक कृष्ण मोहन यादव और उसे संचालित करने वाले आलोक कुमार एवं ग्रामीणों द्वारा सभी लोगों को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में सांसद चौ महबूब अली सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष मो.मासूम,जदयू नेता सुशांत चंदन मंडल कुमार,मो.ज़फर,समाजिक कार्यकर्त्ता सुभाष चंद्र जोशी,मनीष राय,नरेश कुमार बादल सहित कोयला के ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *