झारखण्ड

चोरी की घटनाओं से परेशान महिलाएं घेरेंगी थाना 

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल के डीवीसी आवासों में लगातार हो रही चोरी से आहत होकर अधिकारियों व डाॅक्टरों के पत्नियों ने बुधवार को परियोजना प्रधान सह मुख्य अभियंता कमलेश कुमार की धर्मपत्नि शीखा झा के आवास पहुंचे और विधुत नगरी में शांति व्यवस्था कायम हेतू सड़क पर उतरने व थाना घेराव करने का निर्णय लिया गया।

महिलाओं ने कहा कि बोकारो थर्मल में पुलिसिया व्यवस्था एकदम चैपट़ हो गयी है। काॅलोनी में पेट्रोलिंग के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। विधुत नगरी की स्थिति ऐसी हो गयी है कि दिन में भी आवास में ताला लगाकर कहीं जाना दूश्वार हो गया है। पुलिस तर्क देती है कि कहीं जाने से पहले पुलिस व अपने पडोसी को सूचना देकर जाय। बावजूद सहायक अभियंता एके दास के आवास में चोरी की गयी। पुलिस तीन दिन बाद खोजी कुता से जांच कराने की भूमिका समझ से परें है। परियोजना प्रधान की धर्मपत्नि शिखा झा ने कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग करूंगी। इनलोगों का निर्णय हमारा निर्णय होगा। क्योंकि अभी जिस तरह की माहौल विधुत नगरी में हो गयी, जिससे कभी भी यहां चोरी के साथ बड़ी घटना हो सकती है। हमलोगों का पुलिस-प्रशासन से पुरी तरह से विश्वास उठ चूकी है। फलस्वरूव महिलाऐं सड़क पर उतरने के लिए मजबूर हो गयी है।

इस मौके पर निर्मला मंडल, बिजया तिवारी, मीरा सिंह, गुड्डी शर्मा, रश्मि कावलेन, कावेरी प्रिया, वैदेही, आसिफा मिलन, विभा शर्मा, सुषमा सोरेन, सैफाली गुप्ता, पुजा कुमारी, सीमा कुमारी, पिंकी रानी, पूजा ठाकुर सहित कई महिलाऐं शामिल थी।
फोटो-बोकारो थर्मल में परियोजना प्रधान की धर्मपत्नि शिखा झा के साथ बात करती महिलाऐं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *